CIBIL Score Rule Change 2025:लोन लेने वाले के लिए सिविल स्कोर के लेकर RBI ने जारी किया नई गाइडलाइन

 

CIBIL Score Rule Change 2025: हर आम आदमी के लिए सिबिल स्कोर एक ऐसा शब्द बन गया है जो लोन मिलने या रिजेक्ट होने का कारण तय करता है। पहले लोग इसे ज्यादा ध्यान नहीं देते थे, लेकिन अब इसके बिना बैंक तक बात नहीं करते। अब 2025 में सिबिल स्कोर को लेकर नए नियम लागू किए जा चुके हैं जिनसे हर व्यक्ति का क्रेडिट रिकॉर्ड प्रभावित होगा। अगर आपने अब तक इस पर ध्यान नहीं दिया है तो अब वक्त है जब आप अपना सिबिल स्कोर सुधार सकते हैं।

 

सिबिल स्कोर क्या होता है?

सिबिल स्कोर आपके पिछले लोन, क्रेडिट कार्ड और बाकी वित्तीय व्यवहार के आधार पर तय किया जाता है। इसे 300 से 900 के बीच मापा जाता है। अगर आपका स्कोर 750 से ऊपर है तो बैंक और फाइनेंस कंपनियां आपको विश्वसनीय मानती हैं। कम स्कोर होने पर लोन या क्रेडिट कार्ड आसानी से नहीं मिलता।

 

 

अब रिजर्व बैंक ने सिबिल रिपोर्ट से जुड़ी कुछ नई गाइडलाइन लागू की हैं। पहले जहां हर तीन महीने में रिपोर्ट अपडेट होती थी, अब यह हर महीने अपडेट होगी। यानी अगर आप किसी महीने में बिल समय पर चुकाते हैं तो अगली रिपोर्ट में तुरंत सुधार दिखेगा। साथ ही अब बैंक को यह भी बताना होगा कि किसी व्यक्ति का स्कोर कम क्यों हुआ है। पहले यह जानकारी ग्राहक को नहीं मिलती थी।

 

गलत रिपोर्ट पर तुरंत सुधार का मौका

अक्सर देखा गया कि बैंक की गलती या किसी सिस्टम एरर के कारण लोगों का स्कोर गिर जाता है। अब नए नियम के तहत अगर किसी को लगे कि रिपोर्ट में गलती है तो उसे 15 दिनों के भीतर सुधार करवाने का अधिकार होगा। इसके लिए सिबिल को हर शिकायत पर जवाब देना अनिवार्य होगा। पहले यह प्रक्रिया कई महीनों तक लटक जाती थी जिससे लोगों को परेशानी होती थी।

 

सिबिल स्कोर सुधारने के आसान तरीके

अगर आपका स्कोर 700 से कम है तो घबराइए नहीं। कुछ आसान उपाय अपनाकर आप इसे सुधार सकते हैं। समय पर सभी क्रेडिट कार्ड बिल और ईएमआई चुकाएं। एक साथ कई लोन के लिए आवेदन न करें। क्रेडिट लिमिट का पूरा इस्तेमाल न करें, सिर्फ 40 प्रतिशत तक उपयोग करें। पुराने खाते बंद न करें क्योंकि उनकी उम्र भी स्कोर में मायने रखती है। हर छह महीने में सिबिल रिपोर्ट जरूर देखें।

 

नए नियमों के बाद अब सिबिल स्कोर को लेकर

पारदर्शिता बढ़ेगी। अगर आप जिम्मेदारी से लोन चुकाते हैं तो आपका स्कोर जल्दी सुधरेगा। लेकिन लापरवाही की तो बैंक तुरंत इसका असर दिखा देंगे। इसलिए समय पर भुगतान और सीमित कर्ज ही आपके लिए सबसे सही रास्ता है।

Leave a Comment