Petrol Diesel Price Update: आज सुबह कई लोग अपनी बाइक और कार लेकर पंप पर पहुंचे तो रेट देखकर थोड़ा रुक गए क्योंकि मंगलवार की सुबह देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बदल गए हैं। रोज बदलते अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल के कारण आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। कोई शहर ऐसा जहां तेल महंगा हो गया तो कहीं राहत की खबर मिली। वही रोजमर्रा का खर्च भी इन रेट के ऊपर ही टिका रहता है इस कारण लोग सुबह से ही अपडेट जानने की कोशिश करते हैं।
गुरुग्राम और पटना में बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम
गुड रिटर्न्स से मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम में आज पेट्रोल 8 पैसे बढ़कर 95.65 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। डीजल भी यहां 7 पैसे बढ़कर 88.10 रुपये प्रति लीटर हो गया है। कई लोग सुबह दफ्तर जाते समय यह रेट सुनकर थोड़ा परेशान हो गए क्योंकि रोज का खर्च धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है। वही पटना में भी आज तेल के दाम चढ़ गए हैं। यहां पेट्रोल 29 पैसे बढ़कर 105.58 रुपये और डीजल 27 पैसे बढ़कर 91.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। लोगों ने कहा कि महीने का बजट बनाना भी मुश्किल होता जा रहा है।
लखनऊ जयपुर और प्रयागराज में भी महंगा हुआ तेल
लखनऊ में पेट्रोल 5 पैसे बढ़कर 94.73 रुपये और डीजल 6 पैसे चढ़कर 87.86 रुपये प्रति लीटर हो गया है। यहां कई लोग सुबह से ही सोच रहे थे कि आखिर कब रेट स्थिर होंगे। जयपुर में पेट्रोल 68 पैसे तक बढ़कर 105.40 रुपये हो गया है और डीजल 61 पैसे बढ़कर 90.82 रुपये पर पहुंच गया है। वही प्रयागराज में भी आज झटका लगा है जहां पेट्रोल 87 पैसे बढ़ गया है और डीजल एक रुपये तक महंगा हो गया है। शहर के लोगों का कहना है कि रोज बदलते दामों से महीने का खर्च बिगड़ जाता है।
गैस सिलेंडर वालो के लिए बड़ी खुशख़बरीं सस्ते दामों में मिलेगा नया नियम लागू Gas Cylinder New Price
भुवनेश्वर आगरा और अंबेडकरनगर में मिली मामूली राहत
कुछ शहरों में आज तेल के दाम गिरे भी हैं। भुवनेश्वर में पेट्रोल 18 पैसे कम होकर 100.93 रुपये और डीजल 18 पैसे कम होकर 92.51 रुपये पर आ गया है। आगरा में आज पेट्रोल 5 पैसे सस्ता हो गया है और डीजल भी 5 पैसे गिरा है। अंबेडकरनगर में भी पेट्रोल 29 पैसे गिरकर 95.31 रुपये और डीजल 26 पैसे कम होकर 88.49 रुपये पर आ गया है। इन शहरों के लोग कह रहे हैं कि चाहे राहत कम हो लेकिन गिरावट से थोड़ा मन हल्का जरूर हो जाता है।
चारों महानगरों में क्या है नया रेट
दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये पर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 103.50 रुपये और डीजल 90.03 रुपये पर स्थिर है। कोलकाता में पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 92.02 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 100.90 रुपये और डीजल 92.49 रुपये पर बिक रहा है। महानगरों में रेट अक्सर थोड़े ज्यादा रहते हैं इसलिए यहां रहने वाले लोग पहले से ही खर्च को थोड़ा एडजस्ट करके चलते हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की गिरावट का असर
आज डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.22 प्रतिशत गिरकर 60.00 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। ब्रेंट क्रूड भी 0.19 प्रतिशत टूटकर 63.94 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वैश्विक मार्केट में उतार चढ़ाव का सीधा असर भारत के पेट्रोल डीजल पर पड़ता है। यही कारण है कि शहर दर शहर अलग अलग रेट देखने को मिलते हैं। आम लोग उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में क्रूड और सस्ता हो ताकि घरेलू बाजार में भी राहत मिल सके।